मुरादाबाद, जून 8 -- हिंदू कॉलेज मुरादाबाद में चल रहे 10 दिवसीय योग कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को योग बंधन और योग पार्क के अंतर्गत योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। सर्वप्रथम योग बंधन के अंतर्गत भौतिक विज्ञान विभाग के डॉ. कमल कुमार ने बताया कि योग सभी के लिए अनिवार्य है। इससे आपसी संबंध मजबूत होते हैं तथा सोचने समझने की शक्ति विकसित होती है। कॉमर्स विभाग के सोहन कुमार रजक ने सभी को योग कराया। द्वितीय चरण में योग पार्क के अंतर्गत प्राचार्य प्रो. सत्यव्रत सिंह रावत ने बताया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार सभी गली-मोहल्ले एवं पार्कों में प्रातः कालीन निशुल्क योग सत्र आयोजित किए जा रहे हैं, इसका लाभ जनमानस को उठाना चाहिए। इतिहास विभाग के डॉ. सर्वेश कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि क्लासिकल संगीत की धुन के साथ योग किया जाता है तो वह अत्यधिक लाभकारी होता।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.