देहरादून, फरवरी 20 -- भारतीय योग संस्थान की देहरादून इकाई की ओर से रेसकोर्स क्षेत्र में 'योग भगाए रोग' विषय पर एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने हिस्सा लिया और निरोग रहने के लिए योग के गुर सीखे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और संस्थान के अखिल भारतीय प्रधान देशराज गुप्ता ने योग की उत्पत्ति और इसके वैज्ञानिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि भारतीय योग संस्थान का लक्ष्य समाज को रोगमुक्त बनाना है। वर्तमान में संस्थान द्वारा देशभर में 4,500 से अधिक नि:शुल्क केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। योग की वैश्विक स्वीकार्यता का प्रमाण है कि अब विदेशों में भी संस्थान के 10 नए केंद्र सफलतापूर्वक शुरू हो चुके हैं। कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक कला है। सही तरीके से किया गया योगाभ्य...