शामली, जनवरी 16 -- पुलिस कर्मियों एवं रिक्रूट आरक्षियों के शारीरिक, मानसिक व आत्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से नवीन पुलिस लाइन ग्राउंड में विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने किया। एसपी एवं पुलिस के अन्य अधिकारियों ने भी योगाभ्यास किया। योगाभ्यास सत्र में योग गुरु भारत भूषण ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं रिक्रूट आरक्षियों को योगासन, प्राणायाम, ध्यान एवं श्वास-प्रश्वास की विभिन्न क्रियाओं का अभ्यास कराया। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक स्फूर्ति, मानसिक शांति, आत्मविश्वास तथा कार्यक्षमता में निरंतर वृद्धि होती है। इस प्रकार के योगाभ्यास कार्यक्रम पुलिस बल को शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.