गुड़गांव, नवम्बर 28 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। ब्रह्माकुमारीज़ के भोड़ाकलां स्थित ओम शांति रिट्रीट सेंटर में शुक्रवार को राष्ट्रीय स्तर पर चार दिवसीय विशेष योग तपस्या भट्टी का शुभारंभ हुआ। इसका आयोजन संस्थान के आध्यात्मिक अनुप्रयोग अनुसंधान केंद्र (स्पार्क) ने किया। कार्यक्रम कर्मयोग से कर्मातीत विषय पर हुआ। कार्यक्रम में देशभर से संस्थान के 1000 से भी अधिक सदस्य शामिल हुए। कार्यक्रम उद्घाटन पर ओम शांति रिट्रीट सेंटर की निदेशिका आशा ने कहा कि कर्म और योग दोनों साथ होना ही कर्मयोग है। जिससे कर्म योगयुक्त होते हैं। योग में किए गए कर्म हमें शक्ति प्रदान करते हैं। योगयुक्त होकर किए गए कर्मों में कुशलता आती है। हमारे कर्मों को देखकर दूसरों को भी प्रेरणा मिलती है। हमारा चेहरा हमारे विचारों का प्रतिबिम्ब है। कर्मातीत का अर्थ ही है कि कर्म ...