कानपुर, फरवरी 11 -- छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के 61वें स्थापना दिवस समारोह के तहत बुधवार को वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्य डॉ. वंदना पाठक ने योग शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहाकि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि प्रभावी वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति है। योग के छात्र-छात्राएं भविष्य में योग सेंटर एवं क्लीनिक स्थापित कर स्वरोजगार प्राप्त कर सकते हैं। कैंप के समन्वयक डॉ. रामकिशोर ने बताया कि विवि में योग ओपीडी भी संचालित की जा रही है। छात्र यहां व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.