गया, जनवरी 2 -- बोधगया में चल रही 40वीं काग्यू मोनलम पूजा के सातवें दिन शुक्रवार की अहले सुबह विशेष आध्यात्मिक साधना और परिक्रमा का आयोजन किया गया। मोनलम पवेलियन में तिब्बती बौद्ध धर्म की काग्यू परंपरा से जुड़े प्रशिक्षित लामाओं व साधकों ने परंपरागत रूप से सादे सफेद वस्त्र धारण कर धर्म अनुष्ठान किया। सादे सफेद वस्त्रों में सभी ने परिक्रमा कर पारंपरिक साधना का प्रदर्शन किया। यह साधना उन लामाओं की दीक्षा और अनुशासन का प्रतीक है, जिन्होंने तीन वर्ष की तपस्या और गहन ध्यान अभ्यास पूरा किया है। ठंडी सुबह में आयोजित इस विशेष परिक्रमा के दौरान सभी ने सफेद वस्त्रों में नंगे पांव चलकर आध्यात्मिक समर्पण और विनम्रता का संदेश देते दिखाई पड़े। यह परिक्रमा करुणा, त्याग और आत्मानुशासन की प्रेरक अभिव्यक्ति मानी जाती है। इस दौरान साधकों ने बौद्ध धर्म की गू...