बुलंदशहर, दिसम्बर 15 -- बुलंदशहर, संवाददाता। नगर के हजरतपुर स्थित छत्रपति शिवाजी सरस्वती शिशु मंदिर में सोमवार को व्यायाम योग्यता एवं समता प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्रों ने प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और योगा के प्रति लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष बृज किशोर ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इसके बाद छात्राओं ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। इस दौरान उपाध्यक्ष ने कहा कि छात्रों को योगा के प्रति जागरूक होना चाहिए। योग के माध्यम से हम अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं। प्रतियोगिता में विद्यालय के चार स्कूलों ने प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य बलवीर व रामू ने छात्रों को योग का महत्व बताया। विजेता स्कूलों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रबंधक मनोज नारायण बेरी ने ...