संभल, जून 18 -- शहर के शंकर इंटर कॉलेज में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट व पतंजलि योग समिति और नगर पालिका के संयुक्त तत्वाधान में 11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में रोग के आधार पर सात दिवसीय योग शिविर आयोजित किया जा रहा है। मंगलवार को शिविर के तीसरे दिन शुभारंभ कृष्णा ग्रेवाल, प्रेमलता गीता सिंह,अर्चना कुशवाहा, कुलदीप ऐरन,महिपाल, नरेंद्र वर्तवाल,ऋषभ सक्सेना ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। राज्य संगठन मंत्री कुलदीप ऐरन, कृष्णा ग्रेवाल और संजय देवल ने मधुमेह में फायदेमंद योगासनों का अभ्यास कराया। चिरायते काढ़े का सेवन योग शिविर के बाद सभी योग साधकों को कराया। हनुमान चालीसा की धुन पर सभी योग साधकों को प्राणायाम कराया। जिससे योग शिविर में अलौकिकता मय माहौल हो गया। शिविर के दौरान लगातार हवन चलत रहा। रेनू वार्ष्णेय, सीमा शर्मा और सीमा गुप्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.