बदायूं, सितम्बर 28 -- बदायूं। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट एवं पतंजलि योग समिति के संयुक्त तत्वाधान में पांच दिवसीय योग यज्ञ व श्री राम कथा का आयोजन होगा। आयोजक गिरधारी सिंह राठौर ने बताया कि 30 सितंबर तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में सुबह पांच बजे से सात बजे तक योग कार्यक्रम होगा। जबकि सुबह साढ़े आठ बजे से 11 बजे तक यज्ञ व भजन उपदेश एवं शाम चार बजे से रात आठ बजे तक महर्षि वाल्मिकी रामायण का आयोजन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...