आजमगढ़, जून 19 -- आजमगढ़, संवाददाता। महाराजा सुहेलदेव विश्व विद्यालय के मुख्य गेट के फोरलेन पर योग दिवस सप्ताह के अंतर्गत योग के प्रति जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत 99 यूपी बटालियन एनसीसी कैडेट, एनएसएस और रोवर्स रेंजर्स के तत्वावधान में बुधवार को योग मैराथन का आयोजन किया गया। मैराथन में छात्रों में चंदन प्रथम और छात्राओं में काजल अव्वल रही। विश्वविद्यालय के मुख्य गेट से कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार ने हरी झंडी दिखाकर धावकों को रवाना किया। कुलपति ने छात्र संवर्ग और छात्रा संवर्ग को 10 मिनट के अंतराल पर मैराथन के लिए रवाना किया। धावकों की सुरक्षा के लिए वॉलंटियर्स, सुरक्षा गार्डों के साथ एम्बुलेंस चल रही थी। मैराथन दौड़ में छात्रा संवर्ग में डीएवी कॉलेज की तीन छात्राएं क्रमश: एनसीसी कैडेट काजल यादव प्रथम, नेहा राजभर द्वितीय और एनएसएस छात्रा रीत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.