देवघर, जनवरी 30 -- देवघर, प्रतिनिधि। देवघर पुस्तक मेला परिसर में पतंजलि परिवार द्वारा गुरुवार को दो दिवसीय नि:शुल्क योग शिविर का आयोजन भारत स्वाभिमान पतंजलि योगपीठ के जिलाध्यक्ष अनुज कुमार त्यागी के नेतृत्व में किया गया। इस योग शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि सह पतंजलि के सह राज्य प्रभारी अमित कुमार, संरक्षक संजय मालवीय, पुस्तक मेला समिति के कोषाध्यक्ष राजेश कुमार, योगगुरु शंभू कुमार बरनवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर मंच का संचालन करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा सारी समस्याओं का समाधान योग में है। प्रतिदिन योग करने से मन में सकारात्मक विचार आते हैं। सह राज्य प्रभारी अमित कुमार ने कहा कि योग केवल रोगी के लिए नहीं, बल्कि स्वस्थ व्यक्ति भी अगर नियमित रूप से योग करेंगे तो कभी रोगी होंगे ही नहीं। उन्होंने कहा कि कि योग शिविर सुबह...