मेरठ, अप्रैल 5 -- मेरठ। पुलिस लाइन में खेली जा रही मेरठ जोन की द्वितीय अंतर्जनपदीय भारोत्तोलन क्लस्टर प्रतियोगिता-2025 के दूसरे दिन शुक्रवार को योग और पॉवर लिफ्टिंग के मुकाबले हुए। विभिन्न जनपदों से आए महिला, पुरुष पुलिसकर्मियों ने जमकर पसीना बहाया। हालांकि मेरठ के खिलाड़ियों का दबदबा कायम रहा। रविवार को समापन होगा, जिसमें मुख्य अतिथि एडीजी जोन ध्रुवकांत ठाकुर विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे। दूसरे दिन के खेल की शुरुआत योग प्रतियोगिता से हुई। 18 से 28 आयुवर्ग के अंतर्गत पुरुष वर्ग में मेरठ के अभिषेक ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि हापुड़ के विशाल कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। 28 से 35 आयुवर्ग में सहारनपुर के ईशु भारद्वाज प्रथम व हापुड़ के अंकित मलिक द्वितीय स्थान पर रहे। 36 से 45 आयु वर्ग में मेरठ के अमर कुमार ने बाजी मार पहला स्थान प्राप्त कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.