मुजफ्फर नगर, सितम्बर 8 -- योग मनुष्य जीवन में वरदान है। उक्त विचार भारतीय योग संस्थान के निशुल्क योग साधना केंद्र चौधरी छोटू राम इंटर कॉलेज में योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने मनुष्य जीवन में योग का महत्व विषय पर व्यक्त किया। रविवार को योगाचार्य सुरेन्द्र पाल सिंह आर्य ने बताया कि योग मनुष्य जीवन के लिए भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण उपहार है। एक योगाभ्यासी के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन होता है। उसके जीवन से ईर्ष्या, द्वेष, क्रोध अहंकार आदि दुर्गुण समाप्त हो जाते हैं तथा उसके जीवन में सहनशीलता, दया ,करुणा, त्याग, तपस्या आदि मानवीय गुणों का विकास होता है। इस अवसर पर सर्वप्रथम केंद्र प्रमुख ज्योति वर्मा ने योग साधना ओम ध्वनि और गायत्री मंत्र से प्रारंभ करवाई तत्पश्चात योग शिक्षक यज्ञ दत्त आर्य ने विभिन्न आसन और प्राणायाम करवाएं। इस अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.