चक्रधरपुर, जून 21 -- चक्रधरपुर। पंप रोड स्थित पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, इंग्लिश मीडियम चक्रधरपुर में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व प्रथम प्रधानाचार्य आनंद चंद्र प्रधान ने भारत माता एवं महर्षि पतंजलि के चित्र पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य ने योग को ऋषि-मुनियों द्वारा दिया गया अनमोल उपहार बताया, जिसे आज संपूर्ण विश्व अपना रहा है। योग का संदेश देते हुए कहा कि सभी भैया बहन अपने दैनिक जीवन में योग को उतारे जिससे स्वस्थ,खुशहाल और मस्त रहें। उन्होंने कहा कि संपूर्ण देश आज विश्व अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है। उन्होंने अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर सभी को शुभकामनाएं दी और सभी का अच्छे स्वस्थ, निरोग दीर्घायु होने की कामना की। प्रधानाचार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.