सिद्धार्थ, दिसम्बर 9 -- सिद्धार्थनगर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बांसी में सोमवार को प्रत्येक ब्लॉक से चयनित दो-दो अध्यापकों के बीच योग प्रतियोगिता हुई। इसमें विजयी शिक्षकों को राज्य स्तर पर प्रतिभाग के लिए भेजा जाएगा। योग प्रतियोगिता के महिला वर्ग में कंपोजिट स्कूल जनियाजोत बांसी की सीमा निषाद को प्रथम स्थान मिला, यही के प्राथमिक विद्यालय बिहरा की पुनीता राय द्वितीय और तृतीय स्थान पर नौगढ़ के कपिया बकुनिहा ग्रांट की मंजुला पांडेय रहीं। इसी तरह पुरुष वर्ग में भनवापुर के प्राथमिक विद्यालय गौरा बड़हरी के अंकुर यादव को प्रथम स्थान, बर्डपुर के महदेइया के अभिनव मालवीय को द्वितीय व प्राथमिक विद्यालय देवीनगर शोहरतगढ़ के पिंटू कुमार को तृतीय स्थान मिला। योग कार्यक्रम की नोडल मंजुला यादव ने बताया कि अब यह शिक्षक राज्य स्तर पर प्रतिभाग करेंग...