रुद्रपुर, अक्टूबर 8 -- खटीमा, संवाददाता। नंदन सिंह भंडारी की स्मृति में कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय योग (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में किया गया। इसमें महिला और पुरुष दोनों वर्ग में हल्द्वानी की टीम विजेता रही। रामनगर की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य प्रो. आशुतोष कुमार, डॉ.बृजेश कुमार, विश्वविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी डॉ. संतोष कुमार एवं गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के योग विशेषज्ञ हुकुम सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रभारी प्राचार्य प्रो. कुमार ने योग के महत्व और उसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिता में कुमाऊं विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न महाविद्यालयों एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी, इंदिरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.