भागलपुर, फरवरी 18 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। महादेव सिंह कॉलेज में मनोविज्ञान विभाग की तरफ से मंगलवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका विषय 'भारतीय मनोविज्ञान के दृष्टिकोण से योग एवं मानसिक संतुलन' रखा गया था। अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने की। मुख्य अतिथि के रूप में विवेकानंद पीठ के नगर प्रमुख प्रो. मिहिर मोहन मिश्र थे। मुख्य वक्ता के रूप में पीजी फिलॉसफी के डॉ. पूर्णेंदु शेखर ने योग और पतंजलि सूत्रों के माध्यम से मनोविज्ञान के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारतीय दर्शन और मनोविज्ञान का समन्वय जीवन को संतुलित बनाता है। विषय प्रवेश आयोजन सचिव डॉ. श्वेता कुमारी ने विषय प्रवेश कराया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. विभु कुमार राय ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...