गुमला, फरवरी 21 -- गुमला, प्रतिनिधि। योग परिवार गुमला द्वारा शनिवार को शहर में प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी की शुरुआत बिरसा मुंडा एग्रो पार्क से हुई, जो टावर चौक तक पहुंची और हाई स्कूल रोड,डीएसपी रोड व दादी मंदिर होते हुए पुनः बिरसा मुंडा एग्रो पार्क में संपन्न हुई। इसमें बड़ी संख्या में योग प्रेमियों व सदस्यों ने भाग लिया। मौके पर अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल ने कहा कि प्रभात फेरी का उद्देश्य पूरे शहर को योग के महत्व के प्रति जागरूक करना है, ताकि लोग योग अपनाकर स्वस्थ व निरोग जीवन जी सकें। उपाध्यक्ष संतोष झा ने बताया कि योग परिवार की स्थापना वर्ष 2022 में अंजन धाम मंदिर में हुई थी और तब से स्थापना दिवस तीन दिवसीय रूप में मनाया जाता है। पहले दिन रैली के माध्यम से स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, दूसरे दिन स्थापना दिवस व अच्छे कार्यो...