बाराबंकी, फरवरी 10 -- बाराबंकी। बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सोमवार को जीआईसी नगर ऑडीटोरियम में जनपद स्तरीय प्रगति, स्वाभिमान और सफलता की ओर 2.0 बाल उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बीएसए नवीन कुमार पाठक व सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी रामलाल द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, बंकी की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत से हुई। इसके बाद छात्राओं ने योग नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इस मौके पर बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए बीएसए नवीन कुमार पाठक ने विभागीय नवाचारों की जानकारी देते हुए कहा कि बालिका शिक्षा को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने जनपद से चयनित बच्चों...