मेरठ, जून 19 -- विश्व योग दिवस के अवसर पर 21 जून को मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय की ओर से पहली बार विशेष आयोजन होगा। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के पुत्र अशोक कुमार मुख्य अतिथि होंगे। यह कार्यक्रम खेल विश्वविद्यालय के निर्माण स्थल सलावा में आयोजित होगा। खेल विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल(रि.) दीप अहलावत ने बताया कि पहली बार खेल विश्वविद्यालय की ओर से योग दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। सलावा में निर्माणाधीन खेल विश्वविद्यालय परिसर में ही यह आयोजन होगा, जिसमें खेल विश्वविद्यालय के सभी अधिकारी, कर्मचारी के साथ निर्माण कार्य में लगे सभी मजदूर, इंजीनियर आदि शामिल होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...