रामगढ़, जून 21 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' के अवसर पर भाजपा रामगढ़ जिला के 13 मंडलों में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम हुआ। जिसमें भाजपा जिला की ओर से नियुक्त प्रभारियों की उपस्थिति में भाजपा सदस्यों एवं आमंत्रित आगंतुकों ने सक्रियता से भाग लिया। प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने कहा योग एक प्राचीन भारतीय जीवन-पद्धति है, जिसके माध्यम से शरीर, मन और मस्तिष्क को पूर्ण रूप से स्वस्थ किया जा सकता है। जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता ने कहा कि योग केवल शारीरिक और मानसिक बल नहीं प्रदान करता है, बल्कि यह सम्पूर्ण मानव को स्नेह बन्धन में बांधता है। प्रदेश कार्य समिति सदस्य रणंजय कुमार ने कहा कि योग शारीरिक व्यायाम के साथ साथ तन,मन और आत्मा के सामंजस्य का विज्ञान है। उन्होंने कहा कि योग जीवन को संतुलित करने की कला है। पूर्व जिला अध्यक्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.