देवघर, नवम्बर 19 -- देवघर, प्रतिनिधि कोठिया में पंडित प्रदीप मिश्रा की ओर से चल रहे शिव महापुराण कथा में बुधवार को योग गुरु रामदेव बाबा भी पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध कराए गए हैं। तैयारियों का जायजा लेने के लिए एसपी सौरभ पहुंचे। इसके अलावा अलग-अलग टीम ने स्थल का निरीक्षण किया। योग गुरु के आगमन को लेकर सुरक्षा-व्यवस्था पुख्ता बनाने के लिए अधिकारियों की ओर से विशेष तैयारियां की जा रही है। उनके आगमन से पहले सुरक्षा को लेकर डॉग स्क्वॉयड टीम स्थल का निरीक्षण करने मंगलवार को पहुंची। टीम ने एक किलोमीटर के दायरे में सुरक्षा की दृष्टि से पूरे इलाके का बारीकी से जायजा लिया। स्थल निरीक्षण के दौरान सीआईडी टीम के अधिकारी भी मौजूद रहे। डॉग स्क्वॉयड टीम के साथ मिलकर संभावित सुरक्षा खतरों का मूल्यांकन किया और आवश्यक दिशा-निर्देश...