हजारीबाग, जून 21 -- बरकट्ठा, प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रखंड मुख्यालय में योग दिवस मनाया गया। इस मौके पर विधायक अमित कुमार यादव और बीडीओ रोशमा डुंगडुंग समेत कई पदाधिकारी और कर्मियों ने योग किया। योग शिक्षक महेंद्र कुमार ने योगाभ्यास कराया। योग दिवस पर विधायक अमित कुमार यादव ने कहा कि योग करने से निरोगी काया और मन स्वस्थ रहता है। निरोग शरीर के लिए महत्वपूर्ण और भारतीय पौराणिक परंपरागत योग शिक्षा से पूरी दुनिया इसका लाभ लेने लगी है। वहीं पूरे विश्व में योग को अंतरराष्ट्रीय मान्यता मिली और 21 जून को योग दिवस घोषित किया गया। योग दिवस पर योगासन में समाजसेवी, बुद्धजीवियों ने भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...