मुजफ्फर नगर, फरवरी 8 -- पुलिस लाइन में एसपी क्राइम इन्दु सिद्वार्थ की उपस्थिति में योगाभ्यास का कार्याक्रम आयोजित किया है। पुलिस बल को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य रिक्रूट आरक्षियों को अनुशासित जीवनशैली अपनाने, तनाव प्रबंधन तथा बेहतर कार्यक्षमता के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में योगाचार्य देवेन्द्र कुमार बंसल द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं रिक्रूट आरक्षियों को योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया। योगाचार्य ने बताया कि पुलिस सेवा एक चुनौतीपूर्ण एवं तनावपूर्ण सेवा है, जिसमें नियमित योगाभ्यास से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि मानसिक संतुलन, आत्म-नियंत्रण एवं निर्णय क्षमता में भी वृद्धि होती है। उन्ह...