सहारनपुर, मार्च 26 -- देवबंद सर्वोदय ज्ञान पब्लिक स्कूल में योग कक्षाओं का शुभारंभ किया गया। इस दौरान योगाचार्य राजी शर्मा ने छात्रों और शिक्षकों को योग क्रियाओं का अभ्यास कराते हुए योग से शिक्षा में होने वाले लाभ से अवगत कराया। प्रबंधक सुशील कुमार सैनी और संरक्षक हरि सिंह सैनी ने बताया कि योग करने से व्यक्ति निरोग तथा तन व मन स्फूर्ति से भरा रहता है। प्रधानाचार्य रुपेश सैनी ने कहा कि योग के माध्यम से असाध्य रोगों को भी दूर किया जा सकता है। जहां आधुनिक विज्ञान असफल हो जाता है, वहीं योग व प्राणायाम करने से शरीर स्वस्थ रहता है। शरीर और मन को शांत करने के लिए योग शारीरिक व मानसिक अनुशासन का एक संतुलन बनाता है। योग आसन शक्ति शरीर में लचीलापन और आत्मविश्वास विकसित करने के लिए जाना जाता है। इस दौरान अनीता सैनी, वंदना ध्रुव, सुनीता चौधरी, रेखा, ...