संभल, मई 24 -- एमजीएम कॉलेज में शुक्रवार को 'योगा फॉर वन अर्थ वन हेल्थ' थीम पर योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन शासन से प्राप्त दिशा-निर्देशों के क्रम में किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. योगेंद्र सिंह ने की। कार्यक्रम में अर्थशास्त्र विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. निलेश कुमार ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि एक सम्पूर्ण जीवन पद्धति है। यह मनुष्य के शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक और आत्मिक विकास में सहायक होता है। भूगोल विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. दुष्यंत मिश्रा ने कहा कि योग प्राचीन भारतीय परंपरा में मोक्ष प्राप्ति का साधन रहा है, लेकिन आज यह वैज्ञानिक और चिकित्सकीय रूप से भी उपयोगी सिद्ध हो चुका है। प्राचार्य डॉ. योगेंद्र सिंह ने कहा कि योग शरीर को लचीलापन, ताकत और संतुलन प्रदान करता है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.