मेरठ, जून 10 -- सरधना। कृष्णा पब्लिक स्कूल में चल रहे 22 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी मेरठ के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-253 में सोमवार को भी योग कैंप हुआ। इसमें योगाचार्य शरद शर्मा ने 560 एनसीसी कैडेट्स एवं स्टाफ को विभिन्न योगाभ्यास सिखाए। योगाचार्य ने कैडेट्स को सरल आसन करवाए, साथ ही प्राणायाम क्रियाएं आदि मंत्रों के साथ योग अभ्यास करवाया। कैंप कमांडेंट कर्नल होपेंद्र ठाकुर ने कहा कि योग का मानव जीवन में विशेष महत्व है। योग केवल शरीर की कुछ मुद्राओं या आसन तक सीमित नहीं है, बल्कि हमें स्वस्थ और संतुलित जीवन जीना सिखाता है। योग से हम सभी परिस्थितियों में शांत रहना और अपना ध्यान केंद्रित करना सीखते हैं। विशिष्ट अतिथि डॉ. यशोधरा राज ने व्यक्तित्व विकास पर व्याख्यान दिया। कहा कि एनसीसी हमारे देश का सबसे बड़ा युवा संगठन है, जो युवाओं को उनके व्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.