जमशेदपुर, मई 18 -- झारखंड शिक्षा परियोजना, जमशेदपुर की ओर से शुक्रवार को सीएम उत्कृष्ट विद्यालय बीपीएम बर्मामाइंस में जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अंडर-17 बालक एवं बालिका वर्ग में पटमदा के चार विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य स्तरीय राष्ट्रीय योग ओलंपियाड के लिए चयनित स्थान प्राप्त किया है। चयनित विद्यार्थियों में प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय पटमदा (माचा) की छात्रा अलोका रानी महतो, एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय पटमदा की छात्रा ज्योति कुमारी, उत्क्रमित उच्च विद्यालय चौरा के छात्र दुर्योधन महतो और पीएमश्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पटमदा (बांगुड़दा) की छात्रा भाविनी महतो शामिल हैं। ये सभी विद्यार्थी 19 मई को जिला मुख्यालय से रांची के लिए रवाना होंगे और 20 मई को झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.