मुजफ्फरपुर, जून 22 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। विश्व योग दिवस पर जगह-जगह योग शिविर लगाया गया, जिसमें लोगों ने सामूहिक रूप से उत्साह से योगाभ्यास किया। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा की अध्यक्षता में मछही गांव में, आरसी कॉलेज सकरा में प्राचार्य डॉ. अमिता शर्मा, पूर्वी मंडल में मंडल अध्यक्ष सतीश पासवान, बरियारपुर मंडल में मंडल अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में लोगों ने सामूहिक रूप से योग किया। आरसी कॉलेज में आयोजित योग शिविर में प्राचार्य डॉ. अमिता शर्मा ने कहा कि मानव जीवन में योग उतना ही आवश्यक है, जितना जीवन जीने के लिए पानी है। मौके पर डॉ. बलराम कुमार, भाजपा नेता सह सांसद प्रतिनिधि कपिलेश्वर प्रसाद, सोनू निगम कुमार, चंदन शर्मा, प्रदीप कुमार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...