सिद्धार्थ, फरवरी 3 -- भनवापुर। क्षेत्र सीएचसी सिरसिया में सोमवार को एएनएम, संगिनी व आशाओं का क्लस्टर बैठक हुई। अधीक्षक ने कहा कि आशा बहुएं योग्य दंपत्ति महिलाओं के घर जाकर अंतिम मासिक तिथि अपडेट करें, जिससे गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण एक माह सात दिन के भीतर किया जा सके और नवजात शिशु को न्यूरोलॉजिकल परेशानी से बचने के लिए फोलिक एसिड की गोली उपलब्ध करवाई जा सके। बीएमसी सूर्यदेव सिंह व बीसीपीएम मेराज अहमद ने कहा कि आशा बहुएं नवजात शिशु देखभाल कार्यक्रम के तहत 42 दिन में सात बार प्रसुता के घर पहुंच कर नवजात शिशु व प्रसुता की स्वास्थ्य संबंधित जानकारी ले तथा खतरे के लक्षण पाए जाने पर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए संदर्भित करें। इस अवसर पर ध्रुवचंद, विमलावती, कुशलावती, शीला तिवारी, सुधा सोनी, लीला अग्रहरि, मीना, सुशीला, कुसुम, शिवा कु...