सिद्धार्थ, फरवरी 24 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। बार एसोसिएशन के डुमरियागंज तहसील इकाई के चुनाव को लेकर सोमवार को तहसील सभागार में योग्यता-परक चुनावी भाषण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सभी प्रत्याशियों ने अधिवक्ता हित से जुड़े मुद्दों पर अपनी-अपनी बात रखी। तहसील सभागार में बड़ी संख्या में अधिवक्ता एकत्रित हुए। जहां अध्यक्ष पद के प्रत्याशी इंद्रमणि पांडेय व कयूम अहमद ने अधिवक्ताओं की समस्याओं, सुविधाओं व संगठन को मजबूत करने को लेकर अपने विचार साझा किए। वहीं महामंत्री पद के लिए मोहम्मद हुसैन व अखिलेश कुमार मिश्र ने अधिवक्ता हित में किए जाने वाले कार्यों को अपनी प्राथमिकता बताई। चुनाव अधिकारी विनोद कुमार द्विवेदी व सहायक चुनाव अधिकारी अवधेश कुमार राही ने उपस्थित अधिवक्ताओं से सुझाव भी आमंत्रित किए। प्रोगेसिव बार के अध्यक्ष प्रेम शं...