भागलपुर, मार्च 18 -- भाजपा की प्रदेश इकाई ने सोमवार को भागलपुर भाजपा की जिला कार्यसमिति के पदाधिकारियों का चयन कर सूची जारी कर दिया है। नई कार्यसमिति में अध्यक्ष समेत 21 पदाधिकारी नामित किए गए हैं जिसमें तीन महामंत्री और आठ उपाध्यक्ष हैं। नई कार्यसमिति में कुछ पुराने चेहरे हैं तो कुछ की नई इंट्री भी हुई है। प्रदेश से सूची अनुमोदित होने के बाद सोमवार को जिलाध्यक्ष संतोष कुमार ने देर शाम सभी पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की है। सबसे महत्वपूर्ण तीन महामंत्रियों में अकेले योगेश पाण्डेय हैं, जिन्हें लगातार दूसरी बार यह जिम्मेदारी मिली है। जबकि नितेश सिंह और उमाशंकर महामंत्री के रूप में नए चेहरे होंगे। पूर्व के महामंत्री विजय कुशवाहा को इस बार कार्यसमिति में जगह नहीं मिली है। वहीं अभय घोष सोनू को इस बार उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। उपाध्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.