रांची, जुलाई 1 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। प्रखंड के लोटा गांव में बुधवार को पूर्व मुखिया स्व. योगेश्वर महतो की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम योगेश्वर महतो ग्राम सेवा समिति के तत्वावधान में हुआ। स्व. महतो ने वर्ष 1978 में उषा मार्टिन की नौकरी छोड़ मुखिया बनकर 32 वर्षों तक पंचायत और समाज की सेवा की। उन्होंने शराबबंदी, शिक्षा, गांव की सुरक्षा और समाज सुधार में अहम भूमिका निभाई। उनके प्रयास से लोटा उच्च विद्यालय की नींव पड़ी और उन्होंने कई जनप्रतिनिधियों और संस्थाओं से सहयोग प्राप्त किया। वे सिल्ली कॉलेज प्रबंधन समिति के सदस्य और शहीद रघुनाथ महतो शोध समिति से भी जुड़े थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.