हरिद्वार, जनवरी 12 -- योगेंद्र सिंह बिष्ट को यूकेडी युवा प्रकोष्ठ हरिद्वार का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसकी घोषणा होते ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संकल्प लिया। सोमवार को नवोदय नगर स्थित सामुदायिक केंद्र में उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) युवा प्रकोष्ठ के कार्यक्रम में संगठन का विस्तार किया गया। यूकेडी युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष आशीष नेगी और केंद्रीय उपाध्यक्ष कुलदीप रावत विशेष रूप से पहुंचे। इस अवसर पर नेगी ने कहा कि आने वाले चुनावों में प्रदेश से भाजपा को उखाड़ फेंकने के लिए युवाओं को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। उन्होंने कहा कि आज उत्तराखंड में जल, जंगल और जमीन को बचाने की लड़ाई हर उत्तराखंडी लड़ रहा है। नेगी ने आरोप लगाया कि भाजपा के कार्यकाल में जमीनें खुर्द-बुर्द ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.