लखनऊ, फरवरी 11 -- अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले योगी 2.0 सरकार अपने इस कार्यकाल का आखिरी आम बजट बुधवार को पेश करेगी। इसका आकार नौ लाख करोड़ से बड़ा होने की उम्मीद है। चुनाव में जाने के पहले सरकार न केवल बुनियादी ढांचे के विकास पर रकम आवंटित करने के लिए फिक्रमंद है बल्कि वह सामाजिक योजनाओं में पैसा डालकर समाज के हर तबके के चेहरे पर मुस्कान भी बिखेरने की कवायद में है। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने मंगलवार को बजट पर दस्तखत भी कर दिए हैं। जानकार बजट पर चुनावी रंग चढ़े होने की संभावनाओं से इनकार नहीं कर रहे हैं। चुनाव के पहले के आखिरी बजट में सरकार वृद्धावस्था, निराश्रित महिलाओं की पेंशन और दिव्यांगजनों को भरण-पोषण के लिए दी जा रही राशि को एक हजार रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये प्रति माह कर सकती है। पिछले बजट में सरकार ने मेधावी छा...