बदायूं, अगस्त 18 -- प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर बाढ़ प्रभावित जनपदों का दौरा किया जा रहा है। बाढ़ प्रभावित जनपदों के प्रशासन को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र पर विशेष नजर बनाये रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कहा गया है बाढ़ पीड़ितों को किसी प्रकार की कठिनाई न होने पाए। बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री के साथ ही अन्य जरूरी सुविधायें मुहैया कराई जा रही हैं। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह रविवार शाम आठ बजे बाढ़ प्रभावित क्षेत्र उसहैत का दौरा करने पहुंचे। जलशक्ति मंत्री ने सबसे पहले बाढ़ चौकी कटरा साअदतगंज का निरीक्षण किया और यहां पर स्टॉफ को जरूरी दिशा निर्देश दिये। इसके बाद जल शक्ति मंत्री उसहैत बांध का निरीक्षण करते हुये अटेना आश्रम पर पहुंचे। यहां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.