लखनऊ, दिसम्बर 22 -- उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने सोमवार को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए विधानसभा में अनुपूरक बजट पेश किया। सरकार की तरफ़ से वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि सरकार 24 496.9 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश करती है। सदन में बजट प्रस्तुत करते हुए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि सरकार ने हमेशा अपने विजन के अनुसार ही काम किया है। सरकार ने अनुपूरक बजट को चर्चा के लिए सदन के पटल पर रखा। इससे पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक बयान को लेकर समाजवादी पार्टी के सदस्यों ने सदन में जमकर हंगामा किया और सरकार के खिलाफ नारेबाज़ी की। बजट प्रस्तुत होने से पहले ही समाजवादी पार्टी के सदस्य सदन से वाकआउट कर गए। बजट में औद्योगिक विकास के लिए 4874 करोड़ रुपये, बिजली के क्षेत्र के लिए 4521 करोड़ रुपये, चिकित्सा एवं परिवार कल्याण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.