नई दिल्ली, फरवरी 20 -- योगी सरकार छोटे शहरों को भी स्मार्ट सिटी बनाने जा रही है। इसके साथ ही प्रदेश के सभी मंडल मुख्यालयों पर एक-एक कंवेंशन सेंटर बनाए जाएंगे। नगर विकास विभाग ने इस संबंध में नए बजट में पैसे की मांग की है। राज्य सरकार द्वारा गुरुवार को पेश किए जाने वाले बजट में इसकी व्यवस्था होने के बाद छोटे शहरों को स्मार्ट सिटी बनाने और मंडल मुख्यालयों पर कंवेंशन सेंटर बनाने का काम शुरू हो जाएगा। केंद्र व राज्य सरकार प्रदेश के 17 शहरों को स्मार्ट सिटी बना रही है। ये सभी नगर निगम वाले शहर हैं। प्रदेश में 200 नगर पालिका परिषद हैं। नगर विकास विभाग चाहता है कि प्रदेश के पालिका परिषदों को भी स्मार्ट सिटी की तरह सुविधाएं विकसित की जाएं। इसके लिए बजट से 100 करोड़ रुपये की मांग की गई है। बजट से पैसे मिलने के बाद पालिका परिषद वाले शहरों में जरूरत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.