नई दिल्ली, जुलाई 16 -- सुहेलदेव भारती समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और योगी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर को फिर धमकी मिली है। ओमप्रकाश राजभर और प्रवक्ता एवं महासचिव अरुण राजभर की फोटो एक्स पर पोस्ट कर अभद्र टिप्पणी की गई। पार्टी के अध्यक्ष और नेताओं को धमकी दी गई। जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया गया। इस मामले में हजरतगंज कोतवाली में तीन नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा पार्टी के सोशल मीडिया प्रभारी पीयूष मिश्रा ने दर्ज कराया है। पीयूष ने आरोप लगाया है कि सोशल मीडिया एक्स प्लेटफार्म पर यह टिप्पणी की गई। बिना किसी अनुमति के पार्टी महासचिव अरुण राजभर की तस्वीर लगाकर एक्स अकाउंट धारक अनिल यादव, सन्नी यादव और चंद्रजीत यादव ने अपमान जनक शब्दों का प्रयोग कर धमकी दी। जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया। उक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.