लखनऊ। विजय वर्मा, मार्च 19 -- लखनऊ सहित प्रदेश के सभी जिलों की ट्रेजरी में रखे गए 56.29 अरब रुपए के स्टाम्प पेपर रद्दी होंगे। अकेले लखनऊ की ट्रेजरी में रखे गए एक अरब 32 करोड़ के स्टाम्प पेपर रद्दी होंगे। योगीसरकार ने 10 हजार से लेकर 25 हजार तक के स्टाम्प पेपर को रद्दी घोषित करने का आदेश किया है। जिसके बाद विभिन्न जिलों की ट्रेजरी में जांच करायी गयी तो यहां कुल 56.29 अरब रुपए के स्टाम्प रखे मिले। 31 मार्च के बाद 10 हजार 25 हजार तक के कोई भी स्टाम्प विधि मान्य नहीं रह जाएंगे। शासन ने 11 मार्च को 10 हजार से लेकर 25 हजार रुपए तक के स्टाम्प पेपरों को शून्य घोषित करने का आदेश जारी किया। शासन के आदेश के बाद प्रदेश भर की ट्रेजरी से स्टाम्प पेपरों की संख्या की जानकारी ली गयी तो जो आंकड़े आए उसने अफसरों को चौंका दिया है। क्योंकि इतने बड़े पैमाने पर...