नई दिल्ली, फरवरी 6 -- उत्तर प्रदेश के वे होनहार युवा जो संसाधनों की कमी के कारण बड़े सपने देखने से कतराते थे, उनके लिए 'मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना' एक नई उम्मीद बनकर उभरी है। यह केवल एक कोचिंग संस्थान नहीं, बल्कि प्रदेश के मेधावी छात्रों के लिए सफलता का एक ऐसा द्वार है, जहां बिना एक पैसा खर्च किए देश की सबसे कठिन परीक्षाओं की तैयारी कराई जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस पहल ने उन छात्रों के हाथों में कलम थमा दी है, जो काबिल तो थे लेकिन महंगी कोचिंग की फीस भरने में असमर्थ थे।क्या है अभ्युदय कोचिंग? उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई 'मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना' एक निःशुल्क कोचिंग प्रोग्राम है। इसका मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर, ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों के छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उच्च स्तरीय प्रशिक्षण देना ...