कानपुर, जनवरी 3 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। भाजपा विधायक सुरेंद्र मैथानी ने शनिवार को सीटीआई नहर की सफाई कार्य का निरीक्षण किया। सिंचाई विभाग के अफसरों से कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ के शासनकाल में बिना सुरक्षा किट के मजदूर सफाई कर रहे हैं। मजदूरों की जान गई तो इसका जिम्मेदार कौन होगा? इस काम को तत्काल बंद कराएं। सीटीआई नहर स्थल से ही सुरेंद्र मैथानी ने नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय से फोन पर कहा कि सूबे में सबसे बड़ी छठी मैया का पूजन यहां होता है। तीन किलोमीटर सीटीआई नहर को पक्का होने के लिए 17 करोड़ रुपये में से सात करोड़ रुपये 24 घंटे पहले दिए गए हैं। इस राशि को सिंचाई विभाग को ट्रांसफर कर दिया जाए। इससे नहर सफाई का बार-बार का झंझट ही खत्म हो जाएगा। नहर के अक्सर कट जाने से 40 से 50 साल पुरानी घोषित गरीब बस्तियों में रहने वाले आसपास के निव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.