रांची, मार्च 27 -- रांची में भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य अनिल टाइगर की हत्या पर बीजेपी आक्रोशित है। आज हत्या के विरोध में पूरा रांची बंद है। सोरेन सरकार के खिलाफ फूटा गुस्सा सड़कों पर दिख रहा है। जगह-जगह विरोध प्रदर्शन जारी है। इस बीच केंद्र सरकार के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भी रांची पहुंचे हैं। विरोध प्रदर्शन में भाग लेते हुए संजय सेठ का सीएम हेमेंत सोरेन पर गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने कहा कि हम इस समय जंगलराज-2 देख रहे हैं। यहां भी योगी मॉडल लागू करो। आज प्रदेश का हर वर्ग त्रस्त है। सोरेन सरकार पर अनिल टाइगर की हत्या का गुस्सा निकालते हुए संजय सेठ ने कहा कि एक जन प्रतिनिधि होने के नाते,मैं चुपचाप तमाशा नहीं देख सकता। रांची अपराध की राजधानी बन गया है। हेमंत सोरेन की सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ गई है। यह जंगल राज है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.