नई दिल्ली, फरवरी 14 -- यूपी में भाजपा के संगठन चुनाव के बाद मंत्रिमंडल विस्तार भी होना है। कुछ नये चेहरे टीम योगी का हिस्सा बनेंगे, वहीं कुछ खराब परफॉर्मेंस वालों को बाहर भी किया जा सकता है। इसके अलावा सामाजिक सामंजस्य पर भी फोकस रहेगा। यह संकेत भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने गुरुवार को लखनऊ प्रवास के दौरान दिए। उन्होंने भाजपा मुख्यालय के बंद कमरे में दोनों उपमुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक के अलावा वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही सहित कई अन्य लोगों से बात की। शनिवार को तावड़े के मुख्यमंत्री से भी मिलने की संभावना है। लोकसभा चुनाव के बाद से ही भाजपा में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। चुनाव के बाद पार्टी में संगठन चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई। माना जा रहा है कि अब ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.