गोरखपुर, नवम्बर 30 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को आयोजित जनता दर्शन में फरियादियों को सुनते हुए सख्त लहजे में कहा कि जमीन कब्जा करने वाले भूमाफियाओं से सख्ती से निपटें। दो दिवसीय दौर पर गोरखपुर आए सीएम योगी ने मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में 200 से अधिक लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों से तत्काल उनका समाधान कराने को कहा। सीएम ने कहा कि सरकार हर जरूरतमंद और पात्र व्यक्ति को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने तथा हर समस्या के प्रभावी निस्तारण के लिए संकल्पित है। अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जन समस्याओं पर त्वरित संवेदनशीलता दिखाएं और पारदर्शिता के साथ निस्तारण सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग करने पहुंचे लोगों को आश्वस्त किया कि वह ...