नई दिल्ली, मई 8 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के नव चयनित 494 सहायक अध्यापकों ( एलटी ग्रेड) व 49 प्रवक्ताओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। उन्होंने राजकीय इंटर कालेजों में मिनी स्टेडियम का शिलान्यास भी किया। योगी ने कहा कि विकसित भारत की ताकत झलक पूरे विश्व ने देखी है। यह विकसित भारत किसी को छेड़ता नहीं है। किसी भी देश के आंतरिक कार्यों में हस्तक्षेप नहीं करता। मगर कोई हमारे देश को छेड़ता है या उसके नागरिकों को तो यह विकसित भारत अब उसे उसकी मांद में घुसकर मारता है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लिए नागरिकों के कर्तव्य भी बहुत महत्वपूर्ण हैं। शिक्षक युवाओं को नवाचार और अच्छी शिक्षा के माध्यम से एक बेहतर नागरिक बनाने में अपना योगदान दें। योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा निष्पक्ष और पार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.