नई दिल्ली, दिसम्बर 15 -- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के नाम मार्मिक पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने कहा है कि संस्कृति प्रेमियों के लिए गर्व का क्षण आया है, जब दुनिया के सबसे दिव्य और अलौकिक उत्सव दीपावली को यूनेस्को ने अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर के रूप में मान्यता दी है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर किए गए अपने पत्र में मुख्यमंत्री योगी ने अपील की है कि वे इस गौरवशाली यात्रा और सांस्कृतिक पुनर्जागरण में भाग लें। इसके साथ ही प्रयागराज में अगले माह होने वाले माघ मेले में प्रतिभाग करने की लोगों से अपील भी की है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश "योगी की पाती" में कहा कि यूनेस्को की इस मान्यता से न केवल भारतीय सनातन संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है, बल्कि यह उत्तर प्रदेश के लिए भी गर्व का क्षण है।...