बदायूं, अप्रैल 24 -- बदायूं। उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री पशुधन विकास धर्मपाल सिंह ने एक बार फिर गोवंश के सहारे समाजवादी पार्टी पर हमला किया। अखिलेश यादव पर सीधे आरोप लगाए हैं। कहा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तो गाय भक्त हैं और अखिलेश यादव कसाई भक्त हैं। अखिलेश यादव को गाय के गोबर व गोमूत्र से बदबू आती है लेकिन एक योगी है जो गौ रक्षा को सुरक्षा और गौ सेवा की बात करते आए हैं और कर रहे हैं। गुरुवार को विकास भवन सभागार में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट पशुधन विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से वार्ता की। कहा कि गाय हमारे लिए पूजनीय है और उसकी सेवा करना हम सब का धर्म है। कहां की गाय के गोबर में माता लक्ष्मी निवास करती है और गाय के मूत्र में तमाम ऐसी औषधीय हैं जिसे तमाम प्रकार की बीमारियों से मुक्ति मिलती है।...