लखनऊ, जनवरी 5 -- यूपी मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। वे भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से भी मिले। इससे पूर्व रविवार को योगी ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से भी भेंट की थी। नये साल में इन मुलाकातों के साथ ही प्रदेश का सियासी तापमान चढ़ गया। खरमास के बाद टीम योगी में फेरबदल की संभावना है। मोदी और योगी की मुलाकात की तस्वीरों को प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर साझा किया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को फिर मंत्री बनाया जा सकता है। मुकेश चौधरी, विद्यासागर और महेंद्र सिंह का नाम चर्चाओं में हैं। छह मंत्री बढ़ सकते हें। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार की सुबह अचानक दिल्ली पहुंच गए। सूत्रों का कहना है कि यह यात्रा पूर्व नियोजित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.