नई दिल्ली, दिसम्बर 2 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में प्रदेश के विकास और संगठनात्मक सुधारों से जुड़े 19 प्रस्तावों को हरी झंडी मिल गई है। इस बैठक में जहां पर्यटन क्षेत्र को मजबूत करने के लिए नई नियमावली को मंजूरी दी गई, वहीं राम मंदिर के संग्रहालय को हरी झंडी मिल गई है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ पर्यटन सेवा नियमावली, 2025 को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। इस निर्णय से पर्यटन विभाग की प्रशासनिक संरचना मजबूत होगी और राज्य में पर्यटन गतिविधियों को तेजी से बढ़ावा मिलेगा। प्रत्येक मंडल मुख्यालय पर 'जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र' (DDRC) की स्थापना के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है। कैबिनेट में 20 प्रस्ताव लाए गए थे। इनमें से स्वास्थ्य विभाग से जुड़े एक प्रस्ताव को छोड़कर सभी पास हो गए। अयोध्या में एक अत्य...